Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

आज चंडीगढ़ में वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे भूपेश बघेल

Date:

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज वह चंडीगढ़ में हैं और यहां पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार को उन्होंने अमृतसर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और गोल्डन टेंपल में माथा टेका।

इसके बाद उन्होंने अमृतसर में रोड शो किया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शनिवार को भूपेश बघेल चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन में सुधार और 2022 के विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा की जाएगी।

इस बार कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, इसलिए बघेल का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। बैठक के बाद वह शाम साढ़े सात बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

 *सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की नीट, जे.ई.ई. और...