Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

जालंधर में स्कूली बस पर गिरा बिजली का खंभा,बच्चों से भरी थी बस

Date:

जालंधर में बल्लां गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस पर बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि उक्त बिजली के खंभे में करंट बस तक नहीं पहुंचा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि हादसे के वक्त बिजली के खंभे में करंट था। लेकिन पूरे गांव की बिजली आपूर्ति कट गई थी, जिसे चार घंटे बाद बहाल किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल बस दोपहर साढ़े तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर ले जाने के लिए बल्लां गांव पहुंची तो ड्राइवर की लापरवाही के कारण बस सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बिजली का खंभा स्कूल बस पर गिर गया। मौके पर जुटे लोगों ने तुरंत बच्चों को बस से बाहर निकाला।

आस-पास रहने वाले लोगों के अनुसार, खंभे की बिजली चालू थी और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन चार घंटे बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सड़क के एक तरफ गटर का ढक्कन था, जो वाहनों के गुजरने से टूटकर गिर गया।

बस को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए ड्राइवर ने बस को साइड में करने का प्रयास किया, लेकिन बस एक खंभे से टकरा गई। खंभा बीच से टूटकर बस पर गिर गया। हालांकि बाद में बिजली कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर बिजली काट दी। खंभे से टूटे तारों को हटाया गया और यातायात बहाल हो सका।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related