Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

केजरीवाल की पंजाब के AAP विधायकों से मीटिंग:MLA की पावर बढ़ा सकती है पार्टी

Date:

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज, मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के सभी विधायकों और मंत्रियों की मीटिंग बुलाई है। विधायक मीटिंग के लिए पहुंचने लगे हैं। कपूरथला भवन के गेट पर विधायकों की लिस्ट भेजी गई है। चेकिंग के बाद ही अंदर विधायकों को एंट्री दी जा रही है।

AAP सूत्रों के मुताबिक पार्टी विधायकों की पावर बढ़ा सकती है। विधायक नाराज थे कि उन्हें पूरी शक्तियां नहीं दी गई हैं। साथ ही विधायकों को दूसरे राजनीतिक दलों से संपर्क में होने की आंशका के चलते हाईकमान विधायकों को एकजुट रहने का संदेश दे सकता है।

उधर, कांग्रेस ने दावा किया कि केजरीवाल जल्द पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसका संकेत पंजाब AAP के प्रधान अमन अरोड़ा के किसी हिंदू के भी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बयान से मिलता है। इस वजह से उनके 30 विधायक हमारे संपर्क में हैं।

हालांकि पंजाब के आप नेताओं ने इसे संगठन की रूटीन मीटिंग करार दिया है। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि पार्टी की मर्जी है कि मीटिंग चंडीगढ़ में करें या फिर दिल्ली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...