Friday, July 31, 2026
Friday, July 31, 2026

राम रहीम बोला– लड़कियां बुरे कर्म की कसूरवार नहीं

Date:

डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम का कहना है कि लड़कियों के साथ जो बुरा कर्म करता है, यह जरूरी नहीं कि इसमें लड़कियों की गलती हो। आदमी महापाप करता है, जिसकी वजह से उन्हें ये भोगना पड़ता है। वह उसका टाइम था। राम रहीम ने ये बातें ऑनलाइन सत्संग के दौरान श्रद्धालु के एक सवाल के जवाब में कही।

यह बात इसलिए अहम है क्योंकि राम रहीम को भी डेरे की साध्वियों के यौन शोषण केस में दोषी ठहराया जा चुका है। इसी केस में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

साध्वियों के यौन शोषण मामले से ही 2 हत्याकांडों में भी राम रहीम फंसा। जिसमें डेरा मैनेजर रणजीत की हत्या साध्वियों के यौन शोषण की चिट्‌ठी लिखवा लीक करने और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या उस चिट्‌ठी को छापने के शक में करने का आरोप है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related