Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब के चीफ सेक्रेटरी समेत 6 को लीगल नोटिस

Date:

 

चंडीगढ़–पंजाब के मोहाली के पार्किंग इश्यू को लेकर नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने राज्य सरकार के चीफ सेक्रेटरी समेत 6 विभागों के प्रमुखों को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने नोटिस में कहा है कि 2009 में बनाई गई पार्किंग गाइड लाइन में बदलाव की जरूरत है। 16 साल में शहर के हालातों में काफी बदलाव हो चुका है।

आज हर एरिया में पार्किंग को लेकर झगड़े हो रहे हैं। रोजाना लोग दिक्कत उठा रहे हैं । मोहाली में कॉमर्शियल, आईटी और मेडिकल का हब बन गया है। उससे यह समस्या और गंभीर हो गई। अगर इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जाएंगे।

डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने बताया कि शहर बड़ी तेज गति से विकास कर रहा है। मौजूदा समय में कई अस्पताल व कंपनियां शहर में आ चुकी हैं। यह कंपनियां उन कॉमर्शियल साइटों का प्रयोग पार्किंग के लिए कर रही हैं, जो कि अभी तक ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने ऑक्शन नहीं की है।

यह साइट गमाडा द्वारा आने वाले दिनों में बेची जानी हैं। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को विस्तार से बताया है। इसके अलावा कई जगह का जिक्र पत्र में किया है। साथ ही संबंधित फोटोग्राफ भी मुहैया करवाए हैं। उन्होंने कहा इस मामले को अभी देख लिया जाए, वरना बाद में मुश्किल उठानी पड़ेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related