Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

मोती भाटिया अमृतसर के नए मेयर बने:प्रियंका सीनियर डिप्टी मेयर, अनीता डिप्टी मेयर बनीं

Date:

 

अमृतसर—जितेंद्र सिंह मोती भाटिया आम आदमी पार्टी (AAP) से अमृतसर के नए मेयर बन गए हैं। उनके अलावा प्रियंका शर्मा सीनियर डिप्टी मेयर और अनीता डिप्टी मेयर बन गई हैं। 85 वार्ड वाले अमृतसर में मेयर के लिए 46 पार्षदों का बहुमत जरूरी था। चुनाव में सबसे ज्यादा 40 पार्षद कांग्रेस के बने थे।

वहीं कांग्रेस के पार्षद धरना देकर बैठ गए हैं। चुने गए कांग्रेस पार्षदों ने बाहर आने से मना कर दिया है। विजेता पार्षद मेडिकल कॉलेज के अंदर और पंजाब कांग्रेस मेडिकल कॉलेज के बाहर धरने पर बैठ गई है। प्रताप सिंह बाजवा, तृप्त राजिंदर बाजवा पहुंचे। तृप्त राजिंदर बाजवा की सेहत को देखते उन्हें कुर्सी दी गई है।

आम आदमी पार्टी के 24 पार्षदों ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने 7 आजाद और 2 भाजपा के पार्षदों के भी समर्थन का दावा किया था। कांग्रेस ने एक आजाद का समर्थन बताते हुए 41 पार्षदों के समर्थन का दावा किया था। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद मेयर बनाने से चूक गई।

जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने कहा- मैं आम आदमी पार्टी की लीडरशिप और विधायकों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरा साथ दिया। अमृतसर के जो बेसिक मुद्दे हैं, सबसे पहले उन्हीं पर काम किया जाएगा। शहर में सफाई और सीवरेज के मुद्दे को जल्द हल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related