Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

अबोहर में एचडीएफसी बैंक के कैशियर ने किया सुसाइड

Date:

 

अबोहर–पंजाब के अबोहर में एचडीएफसी बैंक में कार्यरत 26 वर्षीय कैशियर गुरविंदर मोंगा ने बीती रात अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक अबोहर के गांव वरियाम खेड़ा ब्रांच में कार्यरत था।

मृतक के पिता महेंदर सिंह ने बताया कि गुरविंदर रात करीब 11 बजे शहर से कार सर्विस करवाकर घर लौटा था और सोने चला गया। रात करीब साढ़े तीन बजे जब वे बाथरूम गए, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने सिलेंडर से दरवाजा तोड़ा। अंदर उनका बेटा पंखे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि अभी गुरविंदर की शादी नहीं हुई थी।

परिजनों ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी अमरीक सिंह और पप्पू राम ने शव को नीचे उतारा और परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related