Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

लुधियाना में हिसार के युवक की हार्ट अटैक से मौत

Date:

पंजाब के लुधियाना में हरियाणा के एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ लुधियाना में लोहड़ी मनाने आया था। बीते दिन वह पहले धूरी गया, वहां अपने दोस्त के रिश्तेदार के पास ठहरा था।

रविवार दोपहर लगभग 1 बजे जब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो करीब 100 मीटर ही वह अभी चला था। तभी उसकी छाती में दर्द होने लगा। उसने अपने दोस्तों को बताया, जिसके बाद उसे तुरंत निजी क्लिनिक में ले गए। वहां से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान हरियाणा के हिसार जिले के हांसी निवासी चिराग के रूप में हुई है। फिलहाल युवक का शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। हरियाणा से परिजनों के आने के बाद शव उनको सुपुर्द किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...