Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने बुलाई किसानों की मीटिंग

Date:

 

चंडीगढ़—किसानों के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने तीन जनवरी को एक बार फिर किसानों काे मीटिंग का न्योता दिया है। सभी दलों के किसानों को मीटिंग के लिए बुलाया गया है। मीटिंग तीन जनवरी को सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रखी गई है।

जहां पर कमेटी विस्तार से किसानों के मुद्दों पर चर्चा कर स्ट्रेटजी बनाएगी। इससे पहले भी कमेटी किसानों और प्रशासन के अधिकारियों से मीटिंग कर चुकी है। लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के सीनियर नेता इस कमेटी के सामने पेश नहीं हुए थे। साथ ही उन्होंने पत्र लिखकर कमेटी को भेजा था।

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से यह कमेटी पूर्व न्यायाधीश नवाब सिंह की अगुआई में गठित की गई है। कमेटी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि आंदोलन करने वाले किसान बातचीत के लिए नहीं आ रहे हैं। किसानों से उनकी सुविधा के अनुसार तारीख और समय भी मांगा गया था। लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने हाई पावर कमेटी के प्रयास को सराहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related