Monday, October 12, 2026
Monday, October 12, 2026

8 दिन से बोरवेल में फंसी 3 साल की बच्ची, टनल के अंदर सांस लेना मुश्किल

Date:

 

कोटपूतली–कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी चेतना (3) को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम उसके करीब पहुंच गई है। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि रात में टीम चेतना तक पहुंच जाएगी। NDRF के जवान सोमवार सुबह 6:30 बजे तक करीब 7 फीट टनल की खुदाई कर चुके हैं। अब सिर्फ 1.5 फीट चौड़े चट्टान को ड्रिल करना बाकी है। चट्‌टान के कठोर होने के कारण 1 घंटे में 2 से 4 इंच ही ड्रिल हो पा रही है।

8 दिन से बोरवेल में फंसी चेतना की कंडीशन को लेकर सब अधिकारी चुप हैं। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने दावा किया है कि ये राजस्थान का सबसे मुश्किल ऑपरेशन है। 28 दिसंबर को चेतना के परिवार-ग्रामीणों ने भी प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए थे।

सोमवार (23 दिसंबर) दोपहर दो बजे चेतना खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी। वह करीब 150 फीट की गहराई में फंसी थी। चार देसी जुगाड़ के बाद उसे केवल 30 फीट ही ऊपर खींचा जा सका था।

बोरवेल में गिरने के बाद से उसे पानी तक नहीं पहुंचाया जा सका है। मंगलवार (24 दिसंबर) शाम से वह कोई मूवमेंट भी नहीं कर रही है। अधिकारी बीते कई दिनों से उसके कैमरे की इमेज या विजुअल को भी नहीं दिखा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related