Tuesday, September 15, 2026
Tuesday, September 15, 2026

सुखबीर बादल आज पहुंचेंगे अकाल तख्त:सजा पूरी होने के बाद टेकेंगे माथा

Date:

 

अमृतसर–श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुखबीर बादल व अन्य नेताओं को धार्मिक सजा के तौर पर दी गई सेवादारी का आज आखिरी दिन है। आज सजा पूरी करने के बाद सुखबीर बादल कल (शुक्रवार) श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचेंगे। सुखबीर बादल अन्य नेताओं के साथ माथा टेककर अपनी सजा पूरी करेंगे।

इस सजा के पूरा होने के बाद पंजाब में अकाली दल को फिर से खड़ा करने की कोशिशें शुरू हो जाएंगी। सुखबीर बादल आज अमृतसर पहुंच रहे हैं। कल श्री मुक्तसर साहिब में सजा का आखिरी दिन पूरा करने के बाद आज वह श्री अकाल तख्त साहिब माथा टेकने पहुंच रहे हैं।

पिछले 10 दिनों में सुखबीर बादल श्री मुक्तसर साहिब, गोल्डन टेंपल, श्री केशगढ़ साहिब, श्री दमदमा साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब में 2-2 दिन की सजा पूरी कर चुके हैं। आज सुखबीर बादल अमृतसर पहुंचेंगे और आदेशानुसार श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय को अपनी सजा पूरी होने की जानकारी देंगे। इसके बाद वह श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास कर अपनी सजा पूरी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चली और...