Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

विधानसभा स्पीकर संधवां ने डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर जताई चिंता

Date:

 

फरीदकोट–फरीदकोट में पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल को भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार मनाए और सार्थक बातचीत कर उनकी मांगों को पूरा करें।

स्पीकर ने कहा कि कैंसर के मरीज होने के बावजूद किसान नेता डल्लेवाल केंद्र से अपनी मांगें मनवाने के लिए अनशन पर बैठे हैं। केंद्र सरकार उनसे सार्थक बातचीत करे और किसानों की मांगें, जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना शामिल है, का शीघ्र समाधान किया जाए।

उन्होंने किसान संगठनों से भी अपील की कि वे इस गतिरोध को तोड़ने के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाए और चल रहे धरनों का सार्थक समाधान निकालें। स्पीकर संधवां ने कहा कि किसानों की मांगें जायज़ हैं, जिन पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...