Monday, May 11, 2026
Monday, May 11, 2026

जालंधर निगम चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी

Date:

पंजाब में नगर निगम चुनाव की घोषणा हो चुकी हैं। कल यानी मंगलवार (10 दिसंबर) को देर रात भारतीय जनता पार्टी ने शहर के 6 वार्डों को छोड़कर बाकी सभी वार्ड की लिस्ट जारी कर दी है। कुल 79 वार्डों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें पूर्व विधायक के भाई राजन अंगुराल को भी टिकट दिया गया है। साथ ही वार्ड नंबर 28, 34, 48, 53, 61 और 65 पर उम्मीदवार की घोषणा होनी बाकी है।

जानकारी के अनुसार जालंधर नगर निगम के अंतर्गत करीब 85 वार्ड हैं। 85 वार्डों के लिए 12 जगहों पर नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। जालंधर के 85 वार्डों के लिए नगर निगम चुनाव होने हैं। लेकिन मंगलवार को नामांकन के दूसरे दिन ज्यादातर राजनीतिक पार्टियों के संभावित उम्मीदवार नामांकन स्थल को लेकर असमंजस में रहे। हालांकि प्रशासन ने नामांकन के लिए शहर में 12 अलग-अलग जगहों पर रिटर्निंग अफसरों के दफ्तर और जगहों की सूची तय कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related