Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

चंडीगढ़-पंचकूला के 4 बच्चे लापता:स्कूल ट्रिप पर गए थे कसौल

Date:

 

चंडीगढ़–चंडीगढ़ और पंचकूला के चार बच्चे हिमाचल प्रदेश में लापता हो गए हैं। चारों बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। इनमें से 2 बच्चे मौलीजागरां, एक ढकोली और एक बच्चा पंचकूला के सेक्टर 12 का रहने वाला है। चारों की उम्र 11 से 12 साल के बीच है।

पुलिस के अनुसार, थाने में दर्ज शिकायत में परिवारों ने बताया कि उनके बच्चे स्कूल ट्रिप पर हिमाचल में कुल्लू जिले के कसौल गए। वहां कई बच्चों ने फ्लेवर्ड हुक्का पीया। स्कूल टूर पूरा करने के बाद सभी बच्चे लौट आए।

इसी दौरान ट्रिप पर गए एक छात्र ने उनके चारों बच्चों को यह कहकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि वह हुक्का पीने की बात उनके माता-पिता को बता देगा। परिवारों ने अंदेशा जताया कि संभवत: इसी कारण चारों बच्चे डर गए हैं और अपने घर नहीं आ रहे।

चारों बच्चों के परिवार अपने सभी जानकारों और रिश्तेदारी के यहां पता कर चुके हैं लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच एक साथ चार बच्चों के लापता होने की खबर से चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस के हाथ-पैर फूल गए हैं। वह बच्चों की तलाश में जुटी है। पुलिस बच्चों के स्कूल आने-जाने के रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related