Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

पंजाब पवेलियन ने व्यापार मेला 2024 में जीते विषय की उत्कृष्ट प्रस्तुति और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष प्रशंसा मेडल

Date:

चंडीगढ़ / नई दिल्ली, 28 नवंबर

यहां प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 के दौरान दर्शकों से भारी सराहना प्राप्त करने वाले ‘पंजाब पवेलियन’ ने विषय की उत्कृष्ट प्रस्तुति और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दो विशेष प्रशंसा मेडल प्राप्त किए।मेले का आयोजन करने वाली भारत व्यापार प्रोत्साहन संस्था (आई.टी.पी.ओ) ने मेले के अंतिम दिन देर शाम आयोजित समारोह में ये दोनों मेडल पी.एस.आई.ई.सी के अधिकारियों को प्रदान किए। इस साल मेले की थीम “विकसित भारत @2047” रखा गया था।

गौरतलब है कि इस मेले का आयोजन 14 नवंबर से 27 नवंबर तक किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्यों ने अपने विकास और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए पवेलियन स्थापित किए। पंजाब पवेलियन के प्रशासक दविंदरपाल सिंह और उप प्रशासक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब के पवेलियन को विभिन्न श्रेणियों में दो मेडल मिलना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि मेले के दौरान केवल पंजाब से आने वाले लोगों ने ही नहीं बल्कि भारत के अन्य राज्यों के लोगों ने भी पवेलियन में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों में गहरी रुचि दिखाई।

पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद के नेतृत्व और पी.एस.आई.ई.सी के चेयरमैन दलवीर सिंह के निर्देशानुसार, उद्योग, कृषि, हस्तशिल्प, फैशन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में राज्य की प्रगतिशील पहुंच को पवेलियन के माध्यम से प्रदर्शित करने के लिए पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, इंडस्ट्रीज और कॉमर्स तेजवीर सिंह, डी.पी.एस. खर्बंदा (सीईओ इन्वेस्ट पंजाब), वरिंदर कुमार शर्मा (एमडी), हरजीत सिंह संधू (एएमडी) और कार्यकारी निदेशक भाई सुखदीप सिंह सिद्धू के नेतृत्व में ठोस प्रयास किए।

पंजाब पवेलियन में विभिन्न विभागों जैसे मार्कफेड, मिल्कफेड, गमाडा/पुडा, पंजाब इंफोटेक, पंजाब एग्रो, पी.एस.आई.ई.सी, इन्वेस्ट पंजाब, पंजाब पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, निफ्ट, पंजाब मंडी बोर्ड, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि द्वारा लोगों को उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related