Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

पंजाब के 2 नशा तस्कर हिमाचल में गिरफ्तार:अमृतसर से खरीदकर लाए थे हेरोइन

Date:

 

कांगड़ा – हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस ने पंजाब के 2 नशा तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक अमृतसर के रहने वाले है। पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया और अब मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अमृतसर के फतापुर गांव के गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर आकाशदीप (21) और दानवीर उर्फ ​​दानिश (21) कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट के आसपास मजदूरी करते थे। इन्होंने रातों रात अमीर बनने की ठानी। इसलिए हेरोइन की तस्करी करने का फैसला लिया।DSP अंकित शर्मा ने बताया कि बीती रात को दोनों नशा तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने अमृतसर के एक डीलर से हेरोइन खरीदी थी और खरीदे गए मादक पदार्थ को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए कांगड़ा आ रहे थे।

दोनों नश तस्कर रजौल के पास बस से उतरे और अनसोई गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान गग्गल पुलिस की टीम रात्रि गश्त पर थी। जब उन्होंने हार गांव के पास दोनों को रोका और उनके पास से 12.63 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अंकित शर्मा ने बताया कि आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...