Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

हरियाणा में PNG पाइपलाइन में धमाका,एक की मौत:3 झुलसे

Date:

 

पलवल–हरियाणा के पलवल में मंगलवार को खुदाई के दौरान PNG गैस पाइपलाइन लीक होने के बाद जोरदार धमका हुआ। इसके बाद आग लग गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 झुलस गए।

घटना में 6 दुकानें पूरी तरह से जल गईं। इसके अलावा JCB मशीन समेत 3 से 4 वाहन भी जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पलवल के पुराना जीटी रोड पर लाजपत राय पार्क के ​पास​​​​​​ पेयजल पाइपलाइन में लीकेज को ठीक करने के लिए JCB से खुदवाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन लीक हो गई। पाइपलाइन से पीएनजी का रिसाव होने लगा और कुछ ही देर बाद धमाका हुआ। इसके बाद 20 फीट तक ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। दुकानदार हड़बड़ी में भागने लगे।

लाइन के नजदीक चाय बना रहा व्यक्ति JCB मशीन से खोदे गए गड्ढे में गिर गया और आग में बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के शिव विहार निवासी हरि चंद सिंगला के रूप में हुई है। इसके साथ JCB मशीन का ड्राइवर और 2 दुकानदार भी झुलस गए।

मौके पर पहुंचे डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, एसपी चंद्रमोहन व एसडीएम ज्योति ने पीएनजी गैस सप्लाई करने वाली कंपनी के कर्मचारियों से आग लगने और कंट्रोल नहीं होने के बारे में भी पूछताछ की। अधिकारियों ने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...