Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

कनाडा के गुरुद्वारा साहिब में नशे का सेवन

Date:

 

श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा प्रतिनिधिमंडलअमृतसर—कनाडा के कैलगरी के कुछ गुरुद्वारा साहिब में गैर-अमृतधारी प्रबंधकों द्वारा नशे के सेवन के आरोपों को लेकर आज एक प्रतिनिधि मंडल श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा। जहां जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को एक मांग पत्र सौंपते हुए का गुरुद्वारा साहिब में शिष्टाचार का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

इस मामले पर बात करते हुए शमशेर सिंह पधरी और प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि कनाडा के कैलगरी के कुछ गुरुद्वारा साहिब में गैर-अमृतधारी सिख सेवकों और प्रबंधकों पर नियम तोड़ने और नशीली दवाओं का सेवन करने की बात सामने आई है। जो लोग गुरुद्वारा साहिबों का प्रबंध देख रहे हैं वो नशे का सेवन करते हैं। वहीं अगर कोई उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कहता है तो उस पर झूठा केस दायर करने की धमकी दी जाती है। जिस पर आए दिन विवाद हो रहा है। इस मामले में कुछ समय पहले गुरुद्वारा साहिब के बाहर भी झगड़ा हुआ था और उन लोगों की ओर से संगत पर हमला किया गया था।उन्होंने कहा कि आज हम उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...