Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

 लुधियाना में 10 महीने के बच्चे पर  डाला गर्म तेल

Date:

 

लुधियाना–लुधियाना में बीती रात एक 10 महीने के बच्चे पर कुछ लोगों ने गर्म तेल डाल दिया। जिससे बच्चा काफी झुलस गया है। परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। घायल बच्चे के पिता शुभम कुमार ने बताया कि गोंसगढ़ में वह मोमोज बेचने के काम करता है। देर रात एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ मोमोज खाने आया। उसने उससे मोमोज लिए और खाने के बाद उसे कहने लगा कि मोमोज ठंडे है।

शुभम ने कहा कि उसने उन लोगों से कहा कि अगर मोमोज ठंडे है, तो वह उन्हें फेंक दे। वह उसे दोबारा से मोमोज बनाकर खिला देगा। लेकिन ग्राहक जूठे मोमोज को गर्म तेल में फ्राई करने की जिद पर अड़ गया। शुभम ने कहा कि उस ग्राहक ने जबरन मोमोज तेल में डाल कर सभी मोमोज जूठे कर दिए।

 

उसे जब उसने ऐसा करने से रोका तो उसने उसकी रेहड़ी बीच सड़क पलटा दी। रेहड़ी पर सामान जब बदमाश गिरा रहा था तो चारपाई पर सो रहे 10 महीने के रुद्र पाठक बच्चे पर गर्म तेल गिर गया। जिससे बच्चे के हाथ और छाती जल गई।

 

आरोपी मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...