Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

पंजाब में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू का किसानों ने फूंका पुतला, तालिबानी कहे जाने से नाराजगी

Date:

 

अमृतसर–अमृतसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा किसान नेताओं की तुलना तालिबान से किए जाने के बाद पंजाब की किसान जत्थेबंदियां नाराज हो गई हैं। किसानों की ओर से आज रवनीत बिट्टू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह साबरा और महासचिव राणा रणबीर सिंह ठट्ठा ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बयान दिया है कि किसान तालिबान की तरह व्यवहार कर रहे हैं। नेताओं ने कई जमीनें और संपत्तियां बनाई हैं और उनके पास करोड़ों का कारोबार है और हम केंद्र सरकार द्वारा उप चुनाव के बाद किसान नेताओं की संपत्ति की जांच करेंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि हम बिट्टू के बयान की निंदा करते हैं, लेकिन जांच का स्वागत करते हैं । इस जांच का दायरे में केंद्र और राज्य सरकारों में बैठे सांसदों, विधायकों, सेवानिवृत्त और मौजूदा नौकरशाहों और 110 घरेलू कॉरपोरेट घरानों समेत माफिया समूहों को भी लाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...