Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

अबोहर में अस्थियां चोरी करने पर महिला समेत 2 गिरफ्तार

Date:

 

अबोहर–पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के गांव पंजकोसी में शमशान भूमि से मृतक महिला की अस्थियां चुराने के मामले में थाना खुईयां सरवर पुलिस ने गांव के दो लोगो सहित अबोहर के एक तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

गांव पंजकोसी निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि 25 अक्टूबर को उनकी माता कमला देवी की मौत हो गई। 25 अक्टूबर को उन्होंने गांव की ही शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया। अगले दिन जब वे फूल चुगने के लिए शमशान घाट पहुंचें तो उन्हें पता चला कि शमशान भूमि से उसकी मां की अस्थियां चोरी हो गई।

प्रदीप कुमार के पूछताछ करने पर विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने बताया कि उसने ही एक महिला के कहने पर यह अस्थियां चुराई थी और अबोहर के मोहल्ला संत नगर निवासी कथित तांत्रिक राकेश कुमार से अपने लड़के के लिए कोई टोना टोटका करवाया था।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 298, 303 (2), 301 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार और गुलाबो देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...