Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

अमृतसर-नांदेड़ फ्लाइट जल्द हो सकती है शुरू:प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में की घोषणा

Date:

 

अमृतसर–पंजाब के अमृतसर से महाराष्ट्र नांदेड़ के लिए फ्लाइट जल्द शुरू हो सकती है। इसके संकेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दिए हैं। बीते दिन उन्होंने महाराष्ट्र के ओकला में रैली को संबोधित किया। जिसमें संकेत दिया कि जल्द ही नांदेड़ से अमृतसर के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये फ्लाइट कब शुरू की जा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओकला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नांदेड़ से दिल्ली और आदमपुर के लिए विमान सेवाएं शुरू हो गई हैं। जल्द ही हमारे सिख भाइयों को यहां से अमृतसर तक की यात्रा विमान की सुविधा भी मिलने वाली है। सिख धर्म के दो तख्तों को जोड़ने के लिए ये रूट काफी महत्वपूर्ण है। तकरीबन ढाई साल पहले जब इस रूट को बंद किया गया था तो इसका काफी विरोध हुआ था।

2022 विधानसभा की शुरुआत में अमृतसर-नांदेड़ फ्लाइट सेवा को बंद कर दिया गया था। यह पहली बार नहीं था। इससे पहले 30 सितंबर 2021 को फ्लाइट को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसका विरोध किया था। तब तत्कालीन SGPC की प्रधान बीबी जागीर कौर और पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने खुद उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को खत लिखा था। विरोध के बाद 24 नवंबर 2021 को इस फ्लाइट को दोबारा शुरू किया गया था, जो मात्र तीन महीने ही चली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...