Monday, August 11, 2025
Monday, August 11, 2025

पंजाब के 5 शहरों में AQI 200 से अधिक: सख्ती के बावजूद पराली जलाना जारी

Date:

 

अमृतसर–पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिसका असर पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ भी देखने को मिल रहा है। अभी तक पंजाब में 5299 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिनमें से 3162 मामले सिर्फ बीते 10 दिन में दर्ज किए गए। पंजाब में सख्ती के बावजूद इसे रोकना मुश्किल हो रहा है। इन्हीं इंतजामों को देखने के लिए 13 नवंबर को एक टीम पंजाब पहुंच रही है।

पंजाब में पराली जलाना ना रुकने के कारण चंडीगढ़ रेड जोन में पहुंच चुका है। जबकि पंजाब के 5 जिले ओरेंज अलर्ट पर हैं। चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) शनिवार मध्यरात्रि 325 और अधिकतम 408 दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में सबसे अधिक एक्यूआई 280 दर्ज किया गया, जबकि सर्वाधिक 360 दर्ज हुआ। अमृतसर में एक्यूआई 240 रहा, जबकि सर्वाधिक 312 तक पहुंच गया। इसी तरह बठिंडा का एवरेज एक्यूआई 170, जालंधर का 173, खन्ना का 202, लुधियाना का 216, पटियाला का 148 और रूपनगर का 225 दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में अध्यापकों के रिक्त पदों की भर्ती का विज्ञापन लिया गया वापिस, नोटिफिकेशन जारी

  पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार द्वारा अध्यापकों के रिक्त...

10 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, हैरान करेगी Report

  चंडीगढ़ : पंजाब में 10 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार...

पंजाब में बड़ी वारदात, सरेआम मा’र दिया थानेदार

  धनौला : जिले के गांव कालेके में जमीनी विवाद...

हरदीप सिंह मुंडियां ने 504 पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

  चंडीगढ़, 11 अगस्त: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व...