Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

एक बार फिर जूते की दुकान पर चलीं गोलियां

Date:

 

लुधियाना के सीएमसी चौक पर प्रिंकल शूज की दुकान पर आज शाम फिर फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि चार से पांच अज्ञात लोग दुकान में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फायरिंग के वक्त दुकान में ग्राहक भी मौजूद थे और वे अपनी जान बचाकर भागे।

आपको बता दें कि प्रिंकल की जूते की दुकान है और वह पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। प्रिंकल का लंबे समय से सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सेठी से झगड़ा चल रहा था। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर आरोप भी लगाते रहते हैं। प्रिंकल पहले अकाली दल, फिर कांग्रेस और फिर आम आदमी पार्टी से जुड़ा रही हैं। हालाँकि, बाद में कुछ दिनों तक इन पार्टियों में रहने के बाद उन्होंने सबका साथ छोड़ दिया।

गोलीबारी में प्रिंकल और स्टोर में काम करने वाली एक महिला को गोली लग गई, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में जेरे इलाज प्रिकंल का आरोप है कि उसने प्रेम विवाह किया है और यह गोलीबारी उसके ससुराल वालों ने की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...