Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

ट्रम्प की जीत के दो दिन बाद पुतिन की बधाई:कहा- वे बहादुर हैं,

Date:

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार बयान दिया है। BBC के मुताबिक पुतिन ने ट्रम्प को अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के 2 दिन बाद गुरुवार को बधाई दी है। पुतिन ने कहा, “मैं उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत पर बधाई देना चाहूंगा। हम ऐसे राष्ट्राध्यक्ष के साथ काम करेंगे, जिस पर अमेरिकी लोगों का भरोसा है।”

पुतिन ने ट्रम्प को ‘साहसी व्यक्ति’ बताया और कहा कि अपने पहले कार्यकाल में उन्हें ‘हर तरफ से परेशान’ किया गया था। पुतिन ने ट्रम्प पर हुए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- ट्रम्प ने गोली लगने के बाद खुद को संभाला। यह बहुत साहसी तरीका था। उन्होंने एक ‘मर्द’ की तरह व्यवहार किया।

ट्रम्प ने अपने चुनावी अभियान के दौरान कई बार यूक्रेन जंग को खत्म करने का वादा किया था। इस पर पुतिन ने कहा- उनकी बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए। मैं उनसे बात करने को तैयार हूं। इससे पहले गुरुवार को ही ट्रम्प ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि वे पुतिन से बात करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related