Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

उत्तराखंड में बस हादसा, 36 की मौत, 6 घायल: अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरी

Date:

 

अल्मोड़ा—-उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह 8 बजे यात्री बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं।हादसा अल्मोड़ा में कूपी के पास हुआ। बस में 42 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे की वजह का पता नहीं चला है। बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गई।कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने बताया,’ बस नदी से करीब 10 फीट पहले पेड़ में फंसकर रुक गई। खाई में गिरने के दौरान झटके से कई यात्री खिड़कियों से बाहर जा गिरे।’ बस किनाथ से रामनगर जा रही थी।

दीवाली की छुट्‌टी के बाद सोमवार को पहला वर्किंग डे था। इसलिए, बस पूरी भरी हुई थी। ज्यादातर स्थानीय लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि बस गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस की हालत बेहद खराब थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related