Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

पंजाब में पुलिस-गैंगस्टरों में मुठभेड़:एक की मौत, दूसरा फरार

Date:

 

अमृतसर–पंजाब के अमृतसर में बुधवार को पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने एक गैंगस्टर को मार गिराया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।जानकारी के अनुसार ये आतंकी लखबीर लांडा गिरोह के हैं, जो विदेश में बैठकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है। यह एनकाउंटर अमृतसर में ब्यास के करीब पड़ते भिंडर गांव में हुआ।मारे गए गैंगस्टर की पहचान गुरशरण सिंह निवासी गांव हरिके के तौर पर हुई है।

इस मुठभेड़ का संबंध गुरदेव सिंह उर्फ गोखा सरपंच के मर्डर केस से है, जो कि सठियाला गांव का निवासी था और 23 अक्टूबर 2024 को ब्यास थाना क्षेत्र में उसकी हत्या कर दी गई थी।जब पुलिस पार्टी इन दोनों आरोपियों को मौके पर लेकर आई तो अचानक दोनों गैंगस्टर पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश करने लगे। भागते समय दोनों ने पास की झाड़ियों से अपने हथियार निकाल लिए और पुलिस पर फायरिंग कर दीजवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक गैंगस्टर गुरशरण घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरा गैंगस्टर पारस फायरिंग करते हुए मंड इलाके में नदी में कूदकर फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related