Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

बंगाल में डॉक्टर ने पेशेंट से कई बार रेप किया:बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर अश्लील तस्वीरें खीचीं

Date:

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक प्राइवेट डॉक्टर पर महिला पेशेंट से कई बार रेप करने का आरोप लगा है। मामला हसनाबाद इलाके का है। पीड़ित का कहना है कि वह डॉ. नूर आलम सरदार के क्लिनिक में इलाज के लिए गई थी। डॉक्टर ने उन्हें बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद रेप किया।

डॉक्टर ने बेहोशी की हालत में विक्टिम महिला को ब्लैकमेल करने के लिए उनकी अश्लील तस्वीरें भी खिचीं। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपए मांगे।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। FIR के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर ने महिला से कई बार रेप किया था।

महिला नॉर्थ 24 परगना के हसनाबाद इलाके में अकेले रहती हैं। उनके पति विदेश में रहते हैं। महिला ने अपने पति को रेप की घटना के बारे में फोन पर बताया। पति के भारत लौटने के बाद ही दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पति ने बताया कि उनकी पत्नी इंजेक्शन नहीं लगवाना चाहती थी, लेकिन डॉक्टर ने कहा था कि इंजेक्शन लगवाने से रिकवरी जल्दी होगी। इंजेक्शन लगने के वह बेहोश होने लगी। डॉक्टर ने उन्हें कहा कि आप बेड पर लेट जाइए। होश आया तो उन्होंने देखा कि उन्होंने कपड़े सही तरह से पहने हुए नहीं थे। उन्हें पता चल गया था कि उनके साथ रेप हुआ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related