Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

करवा चौथ मनाने ड्यूटी से घर आ रही महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म

Date:

नेशनल  : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला सिपाही जब देर रात करवा चौथ मनाने अपने ससुराल आ रही थी तो उसके साथ गांव के बाहर एक युवक ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला सिपाही ने इस घटना का विरोध किया जिससे आरोपी युवक की दांत टूट गई। साथ ही जब महिला ने शोर मचाय तो युवक वहां से भाग गया। वहीं पूछतांछ के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि महिला सिपाही का ससुराल कानपुर के सेन पश्चिमपारा इलाके में है। अभी वर्तमान में महिला सिपाही की ड्यूटी अयोध्या में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला बीते शनिवार को करवाचौथ मनाने के लिए अयोध्या से कानपुर अपने गांव पहुंची थी। रात हो जाने के वजह से वह सड़क पर उतरकर पैदल गांव के लिए जा रही थी। वह उस समय सादे कपड़ो में थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और जबरदस्ती उसे खेतों में खींच ले गया। जिसके बाद आरोपी युवक ने महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जब महिला ने विरोध किया तो छीना झपटी के दौरान आरोपी युवक के दांत टूट गए। जब महिला तेज आवाज में शोर मचाने लगी तो आरोपी जल्दी से वहां से भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद किसी तह से महिला सिपाही अपने घर पहुंची। जिसके बाद उसने इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related