Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर 15 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद

Date:

 

जालंधर-पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने छुट्टी घोषित कर दी है। सरकार ने 15अक्टूबर को प्रदेश हर प्रकार के सरकारी संस्थान, स्कूल और कॉलेज सहित अन्य सरकारी शाखाओं में छुट्टी का ऐलान किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर मुलाजिमों की छुट्टियां रद्द की गई थी। अब सरकार ने पुलिस विभाग को छोड़कर सभी सरकारी ऑफिस बंद करने का ऐलान किया है।

पंजाब पुलिस ने आगामी 15 अक्टूबर तक सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा कर दी थी। राज्य में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए यह फैसला लिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ विशेष हालात में ही छुट्टी मंजूर की जाएगी। इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए है। राज्य में 13937 गांव पंचायत है। जिन में चुनाव करवाए जाने है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...