Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

जालंधर में पंजाब पुलिस के 2-ASI की लाशें मिलीं

Date:

जालंधर—पंजाब के जालंधर में कस्बा आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन के पास पंजाब पुलिस के दो एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में लाशें मिलने से सनसनी का माहौल बन गया। दोनों चोरी के एक आरोपी के पीछे भागे थे, जिसके बाद से उनका कोई अता पता नहीं था। सोमवार को देर रात दोनों के शव रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किए गए।दोनों एएसआई होशियारपुर के रहने वाले थे। जिनकी पहचान एएसआई प्रीतम दास और जीवन लाल के रूप में हुई है। जिनकी तैनाती कपूरथला पुलिस में थी। दोनों के शवों को थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्टेशन मास्टर नरेश राजू ने बताया कि रात वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर थे। वह अपने कमरे से बाहर निकले ही थे कि खुर्दपुर स्टेशन पर निर्माण किए जा रहे एक भवन के पास कुछ सामान पड़ा दिखाई दिया। जब पास जाकर देखा तो वह दो लोगों के शव थे। जिसके बाद तुरंत मामले की जानकारी सबसे पहले आदमपुर पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद थाना आदमपुर और जीआरपी पुलिस की टीमें जांच के लिए पहुंच गई। मामले में पुलिस ने तुरंत देर रात ही फोरेंसिक टीम भी बुला ली थी।फिलहाल मामले में हत्या के एंगल पर जांच हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...