Thursday, October 15, 2026
Thursday, October 15, 2026

दुर्गा मंदिर से आरती कर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप

Date:

 

समस्तीपुर—समस्तीपुर में 15 साल की नाबालिग से 6 युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता सोमवार को घर से एक किमी दूर दुर्गा मंदिर में शाम की आरती में शामिल होने गई थी। वहां से वो घर लौट रही थी, इसी दौरान बीच रास्ते में 6 युवकों ने उसे घेर लिया और सुनसान जगह पर ले गए।काफी देर तक पीड़िता घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे। इसी दौरान मंदिर और घर के बीच सुनसान जगह पर लड़की बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे घर ले आए। जिसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी।मामले की जानकारी उजियारपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

जिन युवकों ने किशोरी के साथ गलत काम किया है। उसे वो पहचान नहीं पा रही है। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि ‘लड़की दुर्गा मंदिर से घर लौट रही थी। इसी दौरान लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। क्योंकि किशोरी किसी को पहचानती नहीं है। किशोरी का मेडिकल कराने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...