Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

हरियाणा में 90 सीटों पर 9 बजे तक 9.53% वोटिंग

Date:

हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71 फीसदी जींद जिला में हुई। वहीं सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 4.08 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

भिवानी में पोलिंग बूथ पर झड़प हो गई। यहां कमल प्रधान नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध के कार्यकर्ताओं पर हाथपाई के आरोप लगाए हैं। कमल ने खुद को BJP का एजेंट बताया है।

वहीं रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए। इससे पहले सोनीपत-पंचकूला में EVM मशीन खराब होने की शिकायत मिली। इससे वोटिंग आधे घंटे देर से शुरू हो पाई।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने करनाल में अपने बूथ पर सबसे पहले वोट डाला। सीएम नायाब सिंह सैनी ने भी नारायणगढ़ में मतदान किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related