Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

बेटे ने पिता का बेरहमी से किया कत्ल, इलाके में फैली दहशत

Date:

फिरोजपुर : फिरोजपुर के जीरा में एक कलियुगी बेटे द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर के जीरा शहर में एक बेटे द्वारा पिता पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया है।

जानकारी अनुसार नशा करने से रोकने पर गुस्साए बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान रछपाल सिंह निवासी मोहल्ला मालसियां जीरा के रूप में हुई है। परिवारजनों का कहना है कि बीते दिन रछपाल ने अपने बेटे को नशा करने से रोका तो गुस्से में आए बेटे प्रभजीत सिंह ने पिता पर दातर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसे जीरा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतक की पत्नी मनबीर कौर के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी प्रभजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है तथा बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related