Sunday, May 10, 2026
Sunday, May 10, 2026

सुच्चा सिंह लंगाह की अकाली दल में हुई वापसी

Date:

सुच्चा सिंह लंगाह की शिरोमणि अकाली दल (SAD) में वापसी हो गई है। पार्टी के कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ से उनको पार्टी में शामिल करने का फैसला लिया है। पार्टी की तरफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बारे में पोस्ट डालकर जानकारी दी गई है। वह करीब सात साल से पार्टी से बाहर चल रहे थे। वहीं, इसके साथ ही चर्चा शुरू हो गई है कि डेरा बाबा नानक सीट पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव में पार्टी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। पार्टी की तरफ अपनी पोस्ट में बताया गया है सुच्चा सिंह लंगाह की ओर से अनुरोध के तौर पर एक पत्र मिला है। जिसमें उन्होंने पार्टी के सामने यह बात रखी है कि अदालत ने उन पर लगे सभी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया है।

उन्होंने यह भी लिखा है कि इस मामले को उनके विरोधियों द्वारा खालसा पंथ की सर्वोच्च अदालत श्री अकाल तख्त साहिब में ले जाया गया था और श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सभी कार्यवाही के बाद अब उन्हें फिर से खालसा पंथ में शामिल कर लिया गया है।

जब उन पर आरोप लगे तो उन्होंने तुरंत पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अब अपने लिखित पत्र में उन्होंने कहा है कि वह जन्म से अकाली थे और आखिरी सांस तक अकाली ही रहेंगे। उन्होंने पार्टी की सेवा करने का अवसर दोबारा लेने का सरल अनुरोध भी किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related