Wednesday, November 25, 2026
Wednesday, November 25, 2026

खन्ना में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या:तेजधार हथियार से  किया वार

Date:

खन्ना — खन्ना के उच्चा वेहड़ा इलाके में रात के समय एक 65 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कमलेश रानी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी और उसके दोनों बेटे काम पर गए हुए थे।

मृतक के दामाद विशाल ने बातचीत के दौरान बताया कि उसके दोनों भाई फास्ट फूड का काम करते हैं। वह शाम 7 बजे घर से निकले थे। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी और उसकी बेरहमी से हत्या कर लूटपाट की गई। सी.सीटी.वी. कैमरे में देखने पर पता चला कि एक महिला चेहरा ढके हुए घर में दाखिल हुई थी। करीब 2 घंटे बाद वह वापस चली गई है।वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है. इस घटना को अंजाम देने वाली महिला की भी पहचान कर ली गई है। इस संबंध में SHO अशोक कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी जानकारी सांझा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों...

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

बेंगलुरु: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु...

पंजाब चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का चुनावी बिगुल, आज चंडीगढ़ में PEC की पहली बैठक

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर...