Sunday, May 10, 2026
Sunday, May 10, 2026

एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने पहचाना आरोपी, तलाश जारी

Date:

 

खन्ना के ऊंचा वेहरा इलाके में रानीवाला छप्पर के पास एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है। कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा था। मृतक महिला की पहचान कमलेश रानी (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या करने वाली महिला की पहचान कर ली है। उसकी तलाश जारी है।

घटना के वक्त का एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बुधवार शाम साढ़े सात बजे एक नकाबपोश महिला कमलेश रानी के घर में घुसी। वह करीब 2 घंटे बाद 9.30 बजे निकलती हैं। रात करीब 12 बजे जब कमलेश का बेटा घर आया तो उसे हत्या की जानकारी हुई।

कमलेश रानी के दामाद मंडी अहमदगढ़ के विशाल ने बताया कि उसके दोनों भाई फास्ट फूड का काम करते हैं। बुधवार शाम 7 बजे दोनों दुकान पर गए। रात 12 बजे उसके पास फोन आया कि उसकी मां की हत्या कर दी गयी है। वे तुरंत खन्ना पहुँचे। घटना को अंजाम देने वाली महिला सोने के आभूषण ले गई। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान की गई है। सिटी पुलिस स्टेशन 2 के SHO अशोक कुमार ने बताया कि हत्या करने वाली महिला की पहचान शान अब्बास के रूप में हुई है। उसकी तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related