Monday, November 2, 2026
Monday, November 2, 2026

पंजाब सरकार का एक और कदम, ITI दाखिले बढ़ने से सीटें बढ़ाईं

Date:

 

आईटीआई प्रवेश में अभूतपूर्व 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पंजाब में व्यावसायिक प्रशिक्षण को उल्लेखनीय बढ़ावा मिला है। दरअसल, तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि चालू शैक्षणिक वर्ष के दौरान राज्य भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के दाखिलों में 25 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है और दाखिलों की संख्या पिछले साल के 28,000 से बढ़कर 35,000 हो गई है।

साथ ही कैबिनेट मंत्री ने मान सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के लिए काम कर रही है ताकि बेरोजगारी और पलायन की समस्या से निपटा जा सके। इसलिए, वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान, आईटीआई सीटों में वृद्धि की गई है और अगले शैक्षणिक सत्र के दौरान सीटों की संख्या बढ़ाकर 50,000 कर दी जाएगी। आईटीआई दाखिले में यह उल्लेखनीय वृद्धि हमारे युवाओं के बीच कौशल-आधारित शिक्षा की बढ़ती मान्यता को दर्शाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम आईटीआई के साथ ही स्नातकों के लिए अधिकतम प्लेसमेंट (रोजगार के अवसर) सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2023 से पहले राज्य सरकार द्वारा संचालित आईटीआई में 28000 सीटों में से भी कई सीटें खाली रह गयी थीं। हमने पहले शैक्षणिक सत्र 2023 के दौरान आईटीआई में 100 प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसके लिए कई प्रयास भी किए गए। जिसके परिणामस्वरूप हमें इस शैक्षणिक सत्र के दौरान 7000 सीटें बढ़ानी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल-प्रियंका के बीच मतभेद का दावा, भाजपा बोली- कांग्रेस में बन चुके हैं दो गुट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधते...

1984 सिख नरसंहार को भारतीय लोकतंत्र पर कलंक बताया, SGPC अध्यक्ष धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर...