Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

गाजियाबाद की सर्जिकल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

Date:

मोदीनगर–गाजियाबाद के मोदी नगर में गुरुवार देर रात 2 बजे एक सर्जिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ से 25 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। आग की लपटें और धुआं 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। 7 घंटे बाद करीब 9 बजे काबू पा लिया गया। फैक्ट्री के आसपास बने करीब 7 मकानों में दरार आ गई है।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने से करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।नगर की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी विकास कुमार की निवाड़ी रोड स्थित ऊंची सड़क पर सर्जिकल का सामान बनाने की फैक्ट्री है। जो करीब 30-35 साल पुरानी है। इसके मालिक मोदीनगर निवासी विकास हैं। इस फैक्ट्री में खासतौर पर गर्म पट्टी बनती है। फैक्ट्री में करीब 30-40 कर्मचारी काम करते हैं। रात के समय फैक्ट्री में काम बंद रहता है, इसलिए कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। यहां तक कि सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं था।

जब रात दो बजे आग फैलनी शुरू हुई तो पड़ोस में रहने वाले लोगों ने फैक्ट्री मालिक विकास को फोन करके सूचना दी। इसके बाद बचाव-राहत कार्य शुरू हुआ। फैक्ट्री के आसपास करीब 130 से 150 घर मौजूद हैं। करीब 7 घरों में मामूली रूप से दरार आई है। सूचना पर दमकल विभाग के एफएसओ अमित चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...