Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

पंजाब सीएम से मिलने पहुंचे पांचों नए कैबिनेट मंत्री

Date:

जालंधर—पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में ढ़ाई साल के भीतर चौथी बार कैबिनेट में बदलाव किया गया। इस बार के फेरबदल में 5 नए नाम शामिल गए। जिसमें तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत के नाम शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद आज सीएम भगवंत सिंह मान के साथ पांचों नए मंत्रियों ने मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार मुलाकात में मुख्य तौर पर सीएम के साथ दिए गए विभागों पर चर्चा हुई। साथ ही संबंधित विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई। सीएम मान ने 5 नए मंत्रियों से हुई मुलाकात के बाद फोटो शेयर कर जानकारी साझा की। बता दें कि पांचों मंत्री आज शाम को अपना कार्यभार संभालेंगे।पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज मैंने अपने आवास पर पंजाब कैबिनेट के नए सहयोगियों से मुलाकात की और उन सभी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। सभी से सरकार की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की और अपने-अपने विभाग की जनहितैषी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा। उक्त पोस्ट में सीएम ने सभी के साथ फोटो भी शेयर किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related