Wednesday, August 6, 2025
Wednesday, August 6, 2025

खनन एवं भूतत्व विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन, कैबिनेट मंत्री ने बहुमूल्य खनिजों पर फोकस करने के किया आवाह्न

Date:

 

पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज खनन एवं भूविज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाली सरकारी और निजी कंपनियों को आमंत्रित किया तांकि राज्य में रेत, बजरी और गटका आदि खनिजों से हटकर अन्य मूल्यवान खनिजों के अनुसंधान पर भी ध्यान दिया जा सके।

दरअसल, खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट के सहयोग से “खनिजों की खोज” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जहां कैबिनेट मंत्री ने हाल की खोजों के बारे में जानकारी दी। साथी ही उन्होंने इस क्षेत्र में और अधिक खनिज प्राप्त करने की संभावना पर भी जोर दिया।

जुलाई 2022 में पंजाब के भूवैज्ञानिकों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों ने श्री मुक्तसर साहिब जिले के कबरवाला गांव में 6 मिलियन टन पोटेशियम की खोज की है। पोटेशियम का अधिकांश उपयोग उर्वरकों के लिए होता है और 99 प्रतिशत पोटाश देश में आयात किया जाता है। इस क्षेत्र में हुए शोध के मुताबिक पंजाब देश का चौथा ऐसा राज्य है, जहां पोटैशियम पाया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार न केवल लोगों को रेत और बजरी की लागत प्रभावी आपूर्ति पर ध्यान दे रही है, बल्कि इस क्षेत्र में नए शोध को भी प्रोत्साहित कर रही है। उसी दिशा में आगे बढ़ने और निजी कंपनियों के माध्यम से भी शोध कार्य कराने के लिए यह आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में बड़ा हादसा! लंगर स्थल पर विस्फोट ,कई लोग झुलसे ,6 की हालत गंभीर

  बरनाला : बरनाला में एक बड़ी घटना सामने आई...

पटियाला में इंस्पेक्टर और ASI सस्पेंड

पटियाला--पटियाला में 26 जून को दो युवकों के साथ...

मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में ब्लास्ट, 2 की मौत:3 की हालत गंभीर

मोहाली--पंजाब में मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री...

भगवंत मान सरकार ने बदली शिक्षा की तस्वीर, पंजाब के सरकारी स्कूलों में आया सुनहरा युग”

चंडीगढ़ (ब्यूरो चीफ)-  पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में...