Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

फाजिल्का में पांच चोर गिरफ्तार:24 बाइक- एक कार और स्कूटी बरामद, पुलिस के लिए बने थे चैलेंज

Date:

फाजिल्का–फाजिल्का की सिटी थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है l पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है l जिनसे न सिर्फ चोरी की बाइक, बल्कि कार और स्कूटी भी बरामद हुई है l पुलिस का कहना है कि यह लोग इतने शातिर है कि चंद सेकेंड में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे l फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है l

फाजिल्का के डीएसपी कंवलपाल सिंह ने बताया कि लगातार शहर से बाइक चोरी होने की वारदातें सामने आ रही थी l जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया, उनसे पूछताड के बाद पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस का कहना है कि इस मामले में जग्गा सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, धर्मपाल, स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार किया गया है l पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी जिला फिरोजपुर, मुक्तसर और फाजिल्का में कई मुकदमे दर्ज हैं l

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related