Thursday, May 7, 2026
Thursday, May 7, 2026

कनाडा से फिर आई दुर्भाग्यपूर्ण खबर, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक पंजाबी युवक का शव

Date:

 

रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए पंजाबियों की मौत का सिलसिला जारी है। आए दिन किसी न किसी पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आती रहती है। इसी तरह कनाडा से एक बार फिर दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जब एक पंजाबी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पार्क के पास बरामद हुआ। मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय मनजोत सिंह के रूप में हुई है, जो नवांशहर जिले के शहर बहराम के पास गांव कट का बताया जा रहा है।

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मनजोत दो महीने पहले वर्क परमिट पर कनाडा गया था और उसकी बहन भी टोरंटो में रहती है। परिजनों के मुताबिक बहन ने परिजनों को बताया कि मनजोत घर से टहलने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद जब तलाश करने पर वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद पुलिस को मनजोत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पार्क के पास मिला।

युवक की मौत का कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि मनजोत को किसी वाहन ने टक्कर मारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...