Tuesday, November 24, 2026
Tuesday, November 24, 2026

फ़रीदाबाद में करोड़ों रुपये के सड़क, नाली, फिरनी और पार्क सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन

Date:

 

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने फरीदाबाद में करोड़ों रुपये की सड़क, नाली, फिरनी और पार्क सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सरकार ने ‘सबका साथ सबका की विकास’ नीति पर चलकर देश और प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं।

गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम से जोड़ने का काम किया गया है, जिससे उद्योगों के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियों में भी भारी वृद्धि हुई है। कनेक्टिविटी के मामले में फरीदाबाद ने देश भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों को आयुष्मान और चिरायु कार्ड देकर बीमारी के खर्च की चिंता से मुक्त कर दिया है। सरकार पिछड़े और गरीब लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और हरियाणा के युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है।

इसके साथ ही हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि सरकार आम लोगों की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार विकास कार्य कर रही है और ये विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने उन लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने हमेशा मोदी सरकार पर भरोसा किया है। केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार आने पर विकास कार्य जल्द से जल्द पूरे किये जायेंगे और आपके क्षेत्र में जो भी विकास कार्य बचे हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 नवंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों...

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में IED ब्लास्ट का जिक्र

बेंगलुरु: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु...

पंजाब चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का चुनावी बिगुल, आज चंडीगढ़ में PEC की पहली बैठक

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर...