Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

वायनाड लैंडस्लाइड- मरने वालों का आंकड़ा 365 हुआ, 206 लापता:तबाह घरों से हो रही चोरी

Date:

केरल के वायनाड में 29-30 जुलाई की रात भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 365 पहुंच गई है। इनमें 30 बच्चे भी शामिल हैं। 206 लोग अब भी लापता हैं। हादसे के छठे दिन आज रविवार (4 अगस्त) को भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

लैंडस्लाइड से विस्थापित हुए लोगों का कहना है कि उनके घरों में चोरी हो रही है। कुछ लोग रात के समय आकर घरों से कीमती सामान चुरा रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब पुलिस चोरी करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए पेट्रोलिंग कर रही है।

उधर मुख्यमंत्री विजयन ने शनिवार को कहा- केरल सरकार वायनाड लैंडस्लाइड में अपने घर और जमीन खो चुके लोगों के पुनर्वास के लिए सुरक्षित इलाके में एक टाउनशिप बनाएगी। यहां लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके में बचे हुए लोगों को बसाया जाएगा। इस पुनर्वास प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related