Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

लुधियाना में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, आप विधायका छीना ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

Date:

पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना ने बीते रात गिल नहर रोड से 9.30 बजे एक्सीडेंट दौरान खून से लथपथ युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

विधायक छीना ने SMO मनदीप कौर सिद्धू को फोन किया और उन्हें तुरंत घायल युवक का बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए। टांग की हड्डियां टूटने के कारण घायल युवक को अस्पताल में दाखिल किया गया। छीना ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों से कहा कि वह शनिवार की सुबह फिर से अस्पताल में घायल युवक का हालचाल जानने आएगी। घायल युवक की पहचान जगराओं के रायकोट रोड के रहने वाले 22 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई।

अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक ने बताया कि वह लुधियाना में डाबा रोड पर एक फैक्ट्री में ड्राइवर का काम करता है। शुक्रवार की रात को वह काम से घर वापिस लौट रहा था। जहां रास्ते में गिल रोड पर उसे एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related