Wednesday, August 13, 2025
Wednesday, August 13, 2025

आपात स्थिति या किसी भी सहायता के लिए 181 पर कॉल करे महिलाएं, पंजाब सरकार की महिलाओं के लिए अहम घोषणा

Date:

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार लगातार जन कल्याण के कार्य कर रही है। इसी प्रकार राज्य सरकार भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। दरअसल, पंजाब सरकार ने महिलाओं की सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसके तहत तत्काल और आपातकालीन सहायता प्रदान की जा रही है। इस बात की जानकारी पंजाब के सामाजिक शिक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर द्वारा दी गई है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी जरूरतमंद महिला जिस पर किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न हो रहा हो वह महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल कर मदद मांग सकती है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य महिला वर्ग को हर तरह से सुरक्षा प्रदान करना है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रतिदिन करीब 150 जरूरतमंद महिलाएं फोन कर रही हैं। जिसके लिए तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। जरूरतमंद महिलाएं या लड़कियां तत्काल सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बुरा फंसा Youtuber Armaan Malik का पूरा परिवार, कोर्ट ने नोटिस किए जारी

  पटियाला : यूट्यूबर अरमान मलिक के पूरे परिवार की...

अमृतसर में दो फैक्ट्रियों में आग:6 घंटे बाद भी काबू नहीं, सामान जलकर खाक

  अमृतसर---अमृतसर में आज यानी बुधवार को दो फैक्ट्रियां में...

कुरुक्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाशों को गोली लगी:तीसरे ने सरेंडर किया;

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर उमरी...