Sunday, August 16, 2026
Sunday, August 16, 2026

पीआरटीसी बस चालक ने टोल प्लाजा पर एक महिला कर्मचारी को मारा थप्पड़

Date:

 

पटियाला के बनूड़ स्थित अजीजपुर टोल प्लाजा पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब चंडीगढ़ डिपो के एक बस ड्राइवर ने महिला कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने की घटना की सारी तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में पटियाला पुलिस को सूचित कर दिया गया है, शिकायत के आधार पर पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

घटना 19 जुलाई की बताई जा रही है, लेकिन थप्पड़ मारने की वजह के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका, क्योंकि बस ड्राइवर ने कर्मचारी को थप्पड़ मारा और तुरंत बस लेकर भाग गया। जानकारी के मुताबिक, 19 जुलाई को टोल प्लाजा पर काफी देर तक ट्रैफिक रोका रहा। इसी बीच उक्त बस के कंडक्टर ने टोल प्लाजा का बैरिकेड हटा दिया और तीन-चार गाड़ियां टोल प्लाजा से गुजर गईं। जिसके बाद जब उक्त बस टोल काटने के बाद निकलने लगी तो पीआरटीसी बस के ड्राइवर ने एक महिला कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा जल्द ही मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related