Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

बंगा शहर में पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया हेड कांस्टेबल

Date:

 

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बंगा सिटी पुलिस स्टेशन नवांशहर में तैनात एक हेड कांस्टेबल अवतार सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पंजाब विजिलेंस विभाग की तरफ से शिकायत के आधार पर की गई है।

दरअसल, बंगा शहर की रेखा देवी ने विभाग से शिकायत की थी कि उनके बेटे का एक लड़की के साथ अफेयर था, जिसे वह अप्रैल में ले कर भाग गया था। इसके बाद पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। रेखा देवी ने बताया कि हेड कांस्टेबल अवतार सिंह ने लड़के को जेल से छुड़ाने के लिए दस हजार की मांग की थी। पहले 5500 रुपये दिये गये थे, लेकिन आज जब उसे दोबारा पांच हजार दिये गये तो सिपाही ने पांच हजार और लाने को कहा। रेखा देवी ने बताया कि अवतार सिंह की पैसों की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी।

शिकायत की जांच के बाद आज विभाग की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में हेड कांस्टेबल अवतार सिंह को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल विभाग की तरफ से अवतार सिंह को अदालत में पेश करके अगली कारवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related