Wednesday, July 29, 2026
Wednesday, July 29, 2026

लुधियाना में झमाझम बारिश, 2 दिन और छाए रहेंगे बादल

Date:

पंजाब के लुधियाना शहर में गुरुवार सुबह मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। साढ़े छह बजे बारिश शुरू हो गई। सुहाने मौसम में लोगों ने पार्कों आदि में जाकर मॉर्निंग वॉक और व्यायाम भी किया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सूर्यदेव ने कड़े तेवर दिखाते हुए पंजाब के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रखा था।

बारिश की फुहारों ने जहां गर्मी के मौसम को ठंडा कर दिया है, वहीं शाम को घरों और दफ्तरों से आने-जाने वाले लोगों को लू से भी राहत मिलेगी। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। इस ठंडी हवा के कारण लुधियाना में कई जगहों पर बिजली भी प्रभावित हुई, लेकिन गर्मी से राहत जरूर मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज लुधियाना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। अगले दो दिन बादल छाए रहने के आसार हैं।

शहर में हवा की गति भी आज 16 किलोमीटर के बीच रहने वाली है। शाम 4 बजे के आसपास आर्द्रता बढ़ जाएगी। आज अमृतसर का तापमान 31 डिग्री, जालंधर का 30 डिग्री है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान 34 डिग्री तक चला जाएगा। पटियाला का तापमान 30 डिग्री, मोगा का 31 डिग्री, बठिंडा का 32 डिग्री, फिरोजपुर का 31 डिग्री, फाजिल्का का 32 डिग्री रहेगा।

आज हुई बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। निगम का ड्रेनेज सिस्टम फेल होता नजर आया। पानी की निकासी का सही प्रबंध न होने से गली, मोहल्ले व सड़कें जलमग्न हो गईं। जिन सड़कों पर गड्ढे थे, वे जानलेवा हो गईं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related